गया, बिहार। मानपुर तथा बोधगया के दर्जनों गांवों की सिंचाई के एक मात्र साधन मोरा टाल पइन का गया जिलाधिकारी संग पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने किया निरीक्षण।
दिनांक 26 जुलाई 2023 को मानपुर तथा बोधगया के सिंचाई का एकमात्र साधन मोरा टाल पइन का निरीक्षण पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन sm ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के समाधान हेतु किसानों को आश्वस्त कराया। मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि 1980 से लेकर 2020 तक बोधगया प्रखंड के दर्जनों गांव में सिंचाई का एक मात्र साधन रहा मोरा टाल पइन, अब अतिक्रमण का शिकार हो गया है, जिसे अविलंब हटवाया जायेगा। इसके अलावा पइन के संकीर्ण हुए रास्तों को ठीक कराने के संबंध में संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए तथा तिलैया धाधर के अभियंता को पइन का प्रॉपर सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ