कानपुर, उ.प्र.। मणिपुर में महिलाओं संग हुए शारीरिक उत्पीड़न के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन। बीते दिनों सोशल मीडिया पर मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों की भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न करके पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह मामला 4 मई 2023 का है जो सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश को करीब दो महीने बाद पता चला। बता दें कि इस विडियो के वायरल होते ही पूरे देश भर में आक्रोश का माहौल है एवं सभी लोग विभिन्न माध्यम से अपना रोष प्रकट कर रहे हैं, इसी क्रम में आम आदमी पार्टी, कानपुर, जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा घंटाघर के पास उन महिलाओं संग न्याय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। आइए सुनते है क्या कुछ कहा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने।
0 टिप्पणियाँ