गया, बिहार। पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन एवं यात्रियों की बेहतर सुविधा हेतु जिलाधिकारी गया एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया रामशिला एवं कागवली वेदी का निरीक्षण। मोक्ष एवं ज्ञान की धरती गया में, पितरों की मुक्ति की कामना को लेकर देश विदेश से लाखों तीर्थयात्री पिंडदान करने आते हैं, ऐसे में उनकी बेहतर सुविधा के मद्दे नज़र जिला प्रशासन द्वारा पूरे शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों का औचक निरीक्षण कर आवाश्यक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, गया द्वारा रामशिला तथा कागवली वेदी एवं उसके आस पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सभी निर्धारित स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था, टॉयलेट का निर्माण, तालाब एवं आस पास के क्षेत्रों की सफाई, तथा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा तालाब की गहराई को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों की टीम नियुक्त करने की बात कही गई। इस दौरान मौके पर अपर समाहर्ता राजस्व, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, विभिन्न विभाग के अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ