संवाददाता विनय कुमार विनायक
गया, बिहार। समाहरणालय परिसर गया में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं हिंसा व खतरा मुक्त माहौल में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का शुभारंभ कर, उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गया जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपमहापौर नगर निगम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महिलाओं का कौशल विकास, क्षमता विकास एवं सूक्ष्म वित्त प्राप्त करने तक उनकी पहुंच को बढ़ावा देना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर उपस्थित गया जिलाधिकारी ने कहा कि, इस कार्यक्रम की मदद से महिलाओं में लैंगिक समानता तथा जागरूकता सृजन कर महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं हेतु संचालित सभी योजनाओं का जिक्र करते हुए वहां उपस्थित सभी महिलाओं के उत्थान की बात कही गई। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल विकास निगम पटना, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक महिला विकास निगम, बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जीविका के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि जिला मिशन शक्ति, लैंगिक विशेषज्ञ मिशन शक्ति, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ