Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

जिला पदाधिकारी डॉo त्यागराजन एसएम द्वारा 25 दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर का वितरण गया

गया, बिहार। 10 सितंबर 2023 को जिला पदाधिकारी गया सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी गया डॉo त्यागराजन एसएम द्वारा 25 दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर का वितरण रेड क्रॉस सोसायटी कैंपस में किया गया। जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहने चाहिए जिसकी योजना बनाई जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके। जिलाधिकारी डॉo त्यागराजन एसएम ने कहा कि आज 25 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया यह काफी हर्ष की बात है। इस मौके पर रेड क्रॉस सदस्यों द्वारा रेनोवेट किए गए भवन को भी जिलाधिकारी डॉo त्यागराजन एसएम को दिखाया गया। रेड क्रॉस में चार फिजियोथेरेपी करने वाले चिकित्सक है जो यहां फिजियोथेरेपी करवाते हैं। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस के रिनोवेट किए गए भवन का सारा खर्च बहरी लोगो के कंट्रीब्यूशन से हुआ है, जो की एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला में रेड क्रॉस के बड़े भवन जो वाताकुलीन है उन्हे यात्रियों के अवसान के रूप में प्रयोग किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने मीडिया से मुखातिब हो बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा कोरोना काल में भी बढ़ चढ़ कर सहयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी आपदा की स्थिति हो या मेडिकल की स्थिति हो, उस समय संस्थान का दायित्व और बढ़ जाता है और इन सब चीजों में जो कार्य किए जाते हैं, वो सब सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेला में भी तीर्थ यात्रियों को रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा सेवा भाव से सहयोग किया जाता है एवं मेला अवधि में मेडिकल कैम्प भी रेड क्रॉस द्वारा चलाया जाता है। इस अवसर पर रेड क्रॉस के रेड क्रॉस के सम्मानित सदस्य अनूप केडिया, डालमिया जी, डॉo विजय करण, कौशलेंद्र प्रताप सहित जिले के गणमान्य व्यक्ति अनंत दीक्षित अमन सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ