Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा, कई गिरफ्तार

गया। 20 अक्टूबर 2024। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह से रोकथाम लगाने के लिए गया पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन और ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

19 अक्टूबर 2024 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे माफियाओं को गिरफ्तार किया गया।

अभियानों का विवरण

1. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर बालू लदा हुआ पकड़ा गया और एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कांड संख्या 219/24 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

2. परैया थाना क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर अवैध बालू के साथ पकड़ा गया और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यहां कांड संख्या 365/24 दर्ज की गई है।

3. मैगरा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कांड संख्या 85/24 दर्ज की गई है।

4. कोतवाली थाना क्षेत्र में छापेमारी में 3 ठेला और 1 ई-रिक्शा बालू लदा हुआ पकड़ा गया, जिसमें 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यहां कांड संख्या 545/24 दर्ज की गई है।

5. वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर बालू लदा हुआ बरामद किया गया। इस संबंध में कांड संख्या 788/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

1. चन्दन मांझी, मटिहानी, मगध मेडिकल थाना

2. अजय कुमार, चैनपुर, कोंच थाना

3. अनिल भूईया, धर्मेन्द्र कुमार, मुरली हिल, कोतवाली थाना

4. रंजन कुमार, करासन, इमामगंज थाना

5. रामशरण यादव, अतरी, टनकुप्पा थाना

6. ओमप्रकाश कुमार, ढोलकिया गली, कोतवाली थाना

7. मनीष कुमार, बंगला स्थान, डेल्हा थाना

बरामदगी

ट्रैक्टर: 4

ठेला: 3

ई-रिक्शा: 1


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ