Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

पंचानपुर में पुलिस पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

गया : पंचानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी के दौरान पुलिस पर हुए हमले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 18 अक्टूबर 2024 की है, जब पुलिस ने कांड संख्या-506/20 के आरोपी को पकड़ने के लिए चैनपुरा गांव में छापा मारा। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयनंदन कुमार, राजनंदन कुमार और निरंजन कुमार के रूप में हुई है, जो त्रिलेश्वर पासवान के बेटे हैं और सभी चैनपुरा के निवासी हैं। पुलिस ने इस घटना को लेकर केस दर्ज किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ