Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया में साइबर जागरूकता सप्ताह का समापन: एसएसपी के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया गया सचेत

गया जिले में साइबर जागरूकता सप्ताह (21-25 अक्टूबर) के अंतर्गत आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर थाना), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात थाना) सहित कई पुलिस अधिकारी, NSS/NCC कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक बनाना था, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

रैली के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए और यातायात नियमों जैसे नो-पार्किंग, ओवरटेक न करने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, और वन-वे का पालन करने का संदेश दिया गया। गया पुलिस ने लोगों को यह भी सलाह दी कि किसी भी साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ