Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: बहेरा थाना क्षेत्र के दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

गया। महिला सुरक्षा की दिशा में एक और कदम उठाते हुए गया पुलिस ने एक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 27 जून 2024 की है, जब एक महिला ने बहेरा थाना में एक युवक पर छत से घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। इस पर थाना बहेरा में कांड संख्या-59/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 504, 506 और आईटी एक्ट की धारा 67/67(ए) के तहत कार्रवाई की गई।

विशेष छापेमारी अभियान में सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत 28 अक्टूबर 2024 को बहेरा थाना प्रभारी ने विशेष सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही आरोप पत्र समर्पित कर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार, पिता कमलदेव प्रसाद, निवासी हरदमन, थाना बहेरा, जिला गया के रूप में हुई है।

गया पुलिस ने महिला सुरक्षा की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ