आज 27 अक्टूबर 2024 को बोधगया थाना क्षेत्र के ग्राम भागलपुर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। बोधगया थाना को सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तुरन्त कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ