Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार


गया, 28 अक्टूबर 2024 - गया पुलिस ने हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 6 जुलाई 2024 की है, जब पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर शव को जला दिया। इस मामले में गुरारू थाना में कांड संख्या-111/24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को गुरारू थाना की पुलिस ने एक मुख्य आरोपी, राजू यादव, को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ