गया पुलिस की तत्परता: गुम हुआ पर्स सही मालिक तक पहुँचाया, नागरिकों ने जताया आभार
गया: दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और सेवा में जुटी गया पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और ईमानदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। आज दिनांक 11.10.2024 को एक यातायात पुलिस कर्मी को ड्यूटी के दौरान एक गुम हुआ पर्स मिला, जिसमें नगद राशि और कीमती सामान रखा हुआ था।
पुलिस कर्मी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पर्स में रखे आधार कार्ड के आधार पर इसके असली मालिक का पता लगाया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मी ने वास्तविक धारक के पते पर जाकर सुरक्षित रूप से पर्स उन्हें वापस किया।
पर्स वापस मिलने पर महिला और उनके परिवार ने गया पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद दिया और उनकी सेवा भावना की सराहना की।
गया के वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी इस घटना की प्रशंसा की और कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि गुम हुए सामान को सही व्यक्ति तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जाए।
यह घटना गया पुलिस की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है, जिससे नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
0 टिप्पणियाँ