गया – दीपावली के इस पावन अवसर पर गया पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 के बीच कुल 55 मोबाइल फोन बरामद किए गए और इन्हें उनके असली धारकों को सुपुर्द किया गया। वहीं, जनवरी 2023 से लेकर 31 अक्टूबर 2024 तक कुल 696 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 39 लाख 20 हजार रुपये है।
इस पहल के पीछे गया पुलिस का उद्देश्य न केवल संपत्ति लौटाना है बल्कि त्योहार के इस विशेष समय में लोगों की खुशियों को भी बढ़ाना है। गया पुलिस का यह प्रयास उन परिवारों के लिए दीपावली का उपहार बना, जिनके खोए हुए मोबाइल उनके जीवन में एक बार फिर से लौट आए हैं।
ऑपरेशन मुस्कान – आपकी मुस्कान, हमारी पहचान
गया पुलिस का यह अभियान इस संदेश के साथ काम कर रहा है कि लोगों की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।
0 टिप्पणियाँ