Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

 


गया, 28 अक्टूबर 2024 – गया जिले में छठ पर्व की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी ने आज संयुक्त रूप से नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सूर्यकुंड, देवघाट, पिता महेश्वर घाट, सीताकुंड, पॉलिटेक्निक घाट, केंदुई घाट, सूर्य पोखर घाट एवं अन्य घाटों का दौरा कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गहरे घाटों पर बैरिकेडिंग करने, घाटों एवं आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, भीड़-भाड़ वाले घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और अधिक जोखिम वाले स्थानों पर NDRF/SDRF टीम की तैनाती के निर्देश भी दिए। संकीर्ण गलियों में श्रद्धालुओं के आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था करने और मुख्य सड़कों पर यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखा, ताकि छठ पर्व का आयोजन सुगम और सुरक्षित तरीके से किया जा सके। उनके इन प्रयासों से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ