Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: मगध मेडिकल थाना, बुनियादगंज थाना एवं रात्रि गश्ती, डायल 112 का हुआ औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

गया जिले में विधि व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। 27 दिसंबर 2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 ने मगध मेडिकल थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों को कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आसूचना संकलन और प्रभावी पेट्रोलिंग के निर्देश दिए।

इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज ने बुनियादगंज थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान भी थाना कर्मियों को कांड निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

रात में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी ने रात्रि गश्ती, डायल-112, और वाहन जांच में तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता का निरीक्षण किया। इस दौरान विधि व्यवस्था और यातायात को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ