Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, 28 पहले ही भेजे गए जेल

गया, 13 दिसंबर: विष्णुपद थाना क्षेत्र में फरवरी 2024 में पुलिस पर हुए हमले के मामले में गया पुलिस ने एक और आरोपी महेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत की गई।

घटना 25 फरवरी 2024 की है, जब पुलिस की गश्ती टीम ने छटु बिगहा रविदास टोला में तेज आवाज में गाना बजाने और नाच-गान करने की सूचना पर पहुंचकर आयोजकों को कार्यक्रम मर्यादा में रहते हुए करने की सलाह दी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब तक इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान जारी है। गिरफ्तार आरोपी महेंद्र कुमार जो कि बसकु बिगहा, थाना विष्णुपद, जिला गया का निवासी है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गया पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ