Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: 4 दिन के अन्दर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

गया। बोधगया थाना क्षेत्र में हुई जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 दिनों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 11 दिसंबर की रात की है जब अज्ञात चोरों ने एक घर से मंगलसूत्र, सोने की चेन और मांगटीका चोरी कर लिया था। मामले की शिकायत पर बोधगया थाना में केस दर्ज किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर राज कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मस्तीपुर, बोधगया का रहने वाला है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ