गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में टॉप-10/20 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित 50,000 रुपये का इनामी अपराधी कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के दौरान कृष्णा यादव, जो पंचानपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, बेला बाजार (बेलागंज) के पास पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया।
हत्या का मामला:
03 मई 2020 को पंचानपुर थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या में कृष्णा यादव मुख्य आरोपी था। पीड़ित ने फर्द बयान में बताया था कि रास्ते में विवाद के दौरान चार व्यक्तियों ने फायरिंग कर उसके पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में टिकारी (पंचानपुर) थाना में कांड संख्या-177/20 दर्ज है।
अन्य आपराधिक मामले:
कृष्णा यादव पर टिकारी (पंचानपुर) थाना में दो अन्य मामले दर्ज हैं:
1. कांड संख्या-138/21 (29 मार्च 2021) – दंगा, मारपीट और आर्म्स एक्ट।
2. कांड संख्या-20/15 (24 जनवरी 2015) – हत्या का प्रयास, चोरी और षड्यंत्र।
पहले भी इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है।
0 टिप्पणियाँ