Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

बोधगया: आर्म्स एक्ट मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

गया। बोधगया थाना पुलिस ने 27 अक्टूबर को दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वादी के साथ मारपीट और जानलेवा फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 3 दिसंबर को विशेष छापेमारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की।

इससे पहले इसी मामले के एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ