![]() |
गया मेट्रो |
गया। बिहार विधान सभा की सदस्य श्रीमती मनोरमा देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर गया मेट्रो परियोजना में बेलागंज को शामिल करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि गया-बोधगया मेट्रो परियोजना की सीमा को बोधगया-गया-चाकंद (रेलवे स्टेशन) से बढ़ाकर बेलागंज तक विस्तारित किया जाए।
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बेलागंज, चाकंद से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां तक मेट्रो का विस्तार होने से क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों जैसे महाबोधि मंदिर, कालचक्र मैदान, एवं विष्णुपद मंदिर तक सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही सिद्धनाथ मंदिर जैसे अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को भी पर्यटकों से बेहतर जोड़ने का अवसर मिलेगा।
श्रीमती मनोरमा देवी ने पत्र में कहा है कि यह कदम बेलागंज क्षेत्र के विकास में सहायक होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने की अपील की है।
यह मांग 2 दिसंबर 2024 को दिए गए उनके आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई है।
0 टिप्पणियाँ