Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

हत्या के प्रयास के मामले में दीपु यादव गिरफ्तार

गया। कोंच थाना क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास की घटना में पुलिस ने फरार अभियुक्त दीपु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

26 सितंबर 2024 को वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दीपु यादव बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा था। जब वादी ने दीपु यादव के घर जाकर विरोध किया, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर वादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में कोंच थाना कांड संख्या-406/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान दीपु यादव (पिता- संजय यादव, निवासी- केर, थाना कोंच, जिला गया) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ