Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: अफीम की खेती से जुड़े चार आरोपी गिरफ्तार

 

गया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चल रहे एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। बाँकेबाजार थाना क्षेत्र के सोनदाहा वन क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती से जुड़े कांड में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 13 सितंबर 2024 को बाँकेबाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनदाहा वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफीम की फसल को नष्ट कर दिया था। इस संबंध में रौशनगंज (बाँकेबाजार) थाना में मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 20 दिसंबर 2024 को बाँकेबाजार थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान घनश्याम सिंह भोक्ता, यमुना सिंह भोक्ता, धीरज सिंह भोक्ता, और रामस्वरूप भुईयां के रूप में हुई है।

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान को जारी रखे हुए है। अधिकारी इस मामले में और गहराई से जांच कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ