Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया जिले में हत्या के प्रयास से जुड़े तीन अलग अलग मामलों के फरार तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 


गया पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर जिले में लंबित कांडों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पहले मामले में बुनियादगंज थाना क्षेत्र में 12 जून 2024 को एक महिला के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि संजय यादव और उसके सहयोगियों ने पीड़िता के पति को जान से मारने की नीयत से लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने संजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जबकि, दूसरा मामला नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जिसमें 9 अगस्त 2024 को एक परिवार पर हमला हुआ था जिसका आरोपी बिन्दा यादव था। आरोपी बिन्दा यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़ित को बुरी तरह घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी बिन्दा यादव को  गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरे मामले में, जो 22 मार्च 2021 का है, बलजोरी विगहा हॉस्पिटल में राहुल कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

गया पुलिस ने इन मामलों में तेजी से कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ