Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

नाबालिग अपहृता बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र में 28 नवंबर को घर से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने 10 दिसंबर को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वादी ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कांड संख्या-353/24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें अपहृता को बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ