Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

हत्या कांड की आरोपी महिला गिरफ्तार

गया। खिजरसराय थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्या के एक मामले में फरार चल रही आरोपी नन्हकी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 15 मई 2024 का है, जब वादी ने फर्दबयान में बताया था कि जमीनी विवाद को लेकर नन्हकी देवी ने अपने सहयोगियों के साथ मारपीट की थी। इस हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

इस संबंध में खिजरसराय थाना कांड संख्या-157/24 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान के तहत 10 दिसंबर 2024 को नन्हकी देवी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ