गया। गया पुलिस ने रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले और फायरिंग के आरोप में एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह घटना 6 सितंबर 2021 की है, जब अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने के बाद पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा लिया था।
इस मामले में रामपुर थाना में कांड संख्या 291/21 के तहत विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 9 दिसंबर 2024 को रामपुर थाना पुलिस ने अभियुक्त बिंदु यादव (पिता स्व. ईश्वर यादव, निवासी कंडी नवादा, थाना चंदौती, जिला गया) को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
0 टिप्पणियाँ