Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

अवैध खनन माफियाओं पर कड़ा शिकंजा, अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गया पुलिस ने जिले में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई की है। 9 दिसंबर 2024 को चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल चार ट्रैक्टर और पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बेलागंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों बब्लू मांझी और मन्नू कुमार को गिरफ्तार कर एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस संबंध में थाना कांड संख्या 704/24 के तहत मामला दर्ज किया गया।

अतरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टुनटुन मांझी नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस मामले में थाना कांड संख्या 442/24 दर्ज की गई।

आमस थाना पुलिस ने छापेमारी कर आनंद कुमार नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और एक ट्रैक्टर बरामद किया। यहां कांड संख्या 406/24 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मोहनपुर थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की गई, जहां पुलिस ने एक ट्रैक्टर बरामद किया। इस मामले में कांड संख्या 362/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोकथाम के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ