Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

एससी/एसटी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

गया। डोभी थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज कांड संख्या-162/24 में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 2 सितंबर 2024 को दर्ज हुआ था, जब वादिनी ने आरोप लगाया था कि खेत पर काम के दौरान पवन कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ जातिसूचक गालियां दीं और परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 दिसंबर को डोभी थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर पवन कुमार को गिरफ्तार किया। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ