Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

13 साल से फरार नक्सली रामप्रवेश यादव गिरफ्तार

 


गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 13 वर्षों से फरार वांछित नक्सली रामप्रवेश यादव को शनिवार, 1 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी औरंगाबाद जिले के मदनपुर इलाके से हुई। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। गया पुलिस को सूचना मिली थी कि कई संगीन मामलों में वांछित नक्सली रामप्रवेश यादव मदनपुर इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की, जिसमें शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और आमस थाना पुलिस को शामिल किया गया। इस टीम ने मदनपुर में छापेमारी की तो रामप्रवेश यादव पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

रामप्रवेश यादव पर कई नक्सली वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। वर्ष 2011 में जीटी रोड पर हथियारबंद नक्सलियों द्वारा ट्रकों को रोककर फायरिंग और वाहनों में आगजनी की घटना में भी उसकी संलिप्तता रही है। इसके अलावा, वह गया, औरंगाबाद, रफीगंज, मदनपुर, सलैया, देव और अन्य थाना क्षेत्रों में नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। रामप्रवेश यादव पर पुलिस पर हमले, विस्फोटक सामग्री के अवैध इस्तेमाल, आर्म्स एक्ट और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ ट्रकों को जलाने, पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने, रंगदारी वसूलने, बम धमाके करने और अन्य नक्सली गतिविधियों के मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, रामप्रवेश यादव की गिरफ्तारी के बाद अन्य वांछित नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी गई है। सुरक्षाबलों की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ