आज दिनांक 28 दिसंबर 2021 को रेल सुरक्षा बल गया, जीआरपी गया एवं अपराध सूचना शाखा गया की एक संयुक्त टीम के द्वारा कोच में लगी आग के मामले का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर कर लिया गया ज्ञात हो कि 27 दिसंबर के लगभग 9:20 पर आइसोलेशन कोच में आग लग गई थी आग पर काबू पाने के पश्चात वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा रेल सुरक्षा बल गया जीआरपी गया एवं अपराध सूचना शाखा गया को मामले के उद्भेदन के लिए निर्देशित किया गया था।
निर्देशानुसार सहायक सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल गया के निर्देशन में सीसीटीवी से निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति को उक्त कोच से से 8:02 में प्रवेश करते हुए तथा 8:17 में दूसरी तरफ निकल कर जाते हुए देखा गया जिसका हुलिया लंगड़ा के चलते हुए तथा स्काई ब्लू रंग का टी शर्ट माथे पर काले रंग का टोपी काले रंग का फुल पैंट तथा काले रंग का जूता पहने हुए दिखाई पड़ता है । इस हुलिए के आधार पर संयुक्त टीम की कार्रवाई में गया रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया से दिनांक 28 2021 को 9:45 पर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। कुछ देर की पूछ ताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त ने उक्त कोच में प्रवेश कर आगजनी के अपराध को स्वीकार किया। आगजनी का मुख्य कारण अभियुक्त के द्वारा जलती हुई बीड़ी कोच में छोड़ देना था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तिलेश्वर प्रसाद यादव उम्र 51 वर्ष पिता स्वर्गीय बलदेव यादव महादेव बीघा, थाना बेला, जिला गया का निवासी है।
इस संदर्भ में रेल थाना कांड संख्या 275/21 दिनांक 28 दिसंबर 21 को धारा 427, 436 एवं रेलवे अधिनियम 151 के तहत मामला दर्ज किया गया।
0 टिप्पणियाँ