Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया, बिहार। आज दिनांक 27/12/2021 को नीलांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत।

आज दिनांक 27/12/21 को नीलांचल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12876 के कोच संख्या एस 9 से एक महिला यात्री का शव रेल थाना गया के द्वारा बरामद किया गया। मृत महिला की पहचान कंचनबाला सेनापति उम्र 77 वर्ष पति कालूचरण सेनापति, बाजापुर, कृष्णनगरपटना, काकटपुर, पूरी (ओडिशा) के रूप में की गयी। गया रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की सफर के दौरान महिला यात्री कंचनबाला सेनापति की तबियत अचानक ख़राब हो गयी, जिसके पश्चात रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन के रेलवे चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित किया गया। शव को उतारने के पहले ही गाड़ी खुल गयी जिसके कारण शव को डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर नहीं उतरा जा सका। रेलवे स्टेशन गया में शव को उतारकर मृतिका का विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए संबधित रेल थाना डेहरी ऑन सोन, घटना स्थल के आधार पर अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा गया।  




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ