Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया, बिहार। आज दिनांक 31/12/2021 को हटिया पूर्णिया एक्सप्रेस के सामान्य कोच संख्या D3 से 58 बोतल विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 31/12/21 को उपनिरीक्षक जावेद इकबाल अपने टीम एवं सी आई बी, गया के साथ संयुक्त रूप से गस्ती पर थे। इस दौरान गाड़ी संख्या 18626 हटिया पूर्णिया एक्सप्रेस के सामान्य कोच संख्या D3 के शौचालय के पास एक व्यक्ति को कपडे के तीन झोलों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा , पूछने पर उसने झोलों में घरेलु उपयोग की सामान होने की बात कही। संदेह होने पर तीनो झोलों को चेक करने पर 58 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। 58 बोतल शराब को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम देवेंद्र कुमार, उम्र 59 वर्ष, पिता स्व० शिव टहल राम, इसरी बाजार, थाना-निमियाघाट,जिला-गिरिडीह (झारखण्ड) का निवासी है। 

इस सन्दर्भ में रेल थाना, गया कांड संख्या 281/21 दिनांक 31/12/21 को धारा 30(अ) बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद शंसोधित अधिनियम 2018 के तहत पकड़ाए अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ