आज दिनांक 31/12/21 को रेलवे स्टेशन, गया के प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 पर हावड़ा छोर स्थित शुलभ शौचालय के पास से लावारिश स्थिति में रखी गयी दो पिट्ठू बैग से 10 बोतल अंग्रेजी शराब रेल पुलिस बल, गया के द्वारा बरामद किया गया। बरामद सभी शराब की बोतलें झारखण्ड राज्य से निर्मित हैं। इस सन्दर्भ में रेल थाना गया के द्वारा कांड संख्या 280/21 दिनांक 31/12/21 को अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
0 टिप्पणियाँ