आज दिनांक 01 जनवरी 2022 को मार्गरक्षी दल के द्वारा गाड़ी संख्या 12366 अप राँची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या डी4 से लावारिस अवस्था में रखी एक काले रंग की पिट्ठू बैग से 25 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। प्रत्येक बोतल 375 एम० एल० की है।
इस संदर्भ में रेल थाना गया काण्ड संख्या 01/22 दिनांक 01/01/2022 को अज्ञात के विरुद्ध धारा 30(अ) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले का अनुसंधान ए० एस० आई० धन जी सिंह कर रहे हैं।
#ekraftarsamaysanchar #jaihind
0 टिप्पणियाँ