Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया, बिहार। कड़ाके की ठंड में जिला प्रशासन की आधी अधूरी तैयारी। क्या ऐसे होगी ठंड से बचाव ?

गया जिले में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिला प्रसाशन की तरफ से 5093 किलो लकड़ी अलाव के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था की गई है। इसकी जानकारी जिला प्रसाशन के द्वारा सूचि जारी कर दी गई। 

इस खबर के बाद एक रफ़्तार समय संचार की टीम ने शहर के मुख्य-मुख्य चौक चौराहों पर भ्रमण किया और लोगो से बातचीत की, जिसमे लोगों ने बताया की जिला प्रसाशन के द्वारा की गई व्यवस्था में अनिमियतता होने के कारण इसका लाभ आम जान को नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रसाशन के निर्देशों का अनुपालन सही ढंग से नहीं होने के कारण आम जन, सड़क किनारे रहकर अपना जीवन यापन करने वाले लोग एवम राहगीर उन्हें इस कड़ाके की ठंढ में जिला प्रसाशन की राहत कार्यो का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बातचीत के क्रम में यह बात सामने आई की 24/12/21 को शहर के कुछ जगहों पर जिला प्रसाशन के द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई थी न की सभी जगहों पर।यदि शहर में ऐसी व्यवस्था है तो स्वतः ही अनुमान लगाया जा सकता है की प्रखंड स्तर पर कैसी व्यवस्था होगी ?

जिला प्रसाशन से सादरपूर्वक आग्रह है की इस कड़ाके की ठंढ में जरुरतमंदो, गरीब एवं असहाय लोगों के बिच कम्बल की व्यवस्था करे तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के हर चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ