आज दिनांक 27 दिसम्बर 2021 को गया जंक्शन पर एक बड़ी दुर्घटना घटी। प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन की स्लीपर बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आगलगी की सूचना मिलने के पश्चात दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं, हालांकि तब तक पूरी स्लीपर बोगी जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर RPF, GRP एवं रेलवे के कई अधिकारी भी वहां पहुंचे।आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। वहां के प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें बताया कि जब वे अपने गंतव्य की ओर जाने वाली गाड़ी का इंतजार कर रहे थें उसी दौरान उन्होंने देखा कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी गाड़ी की एक स्लीपर बोगी से धुआं निकल रहा है, जिसकी तत्काल सूचना उन्होंने RPF, GRP, एवं अन्य रेलवे अधिकारियों को दे दी।उन्होंने बताया कि 6 बोगी की यह ट्रेन खड़ी थी, जिसमें Isolation Ward भी बनाया गया था। एक स्लीपर बोगी में आग लगने के पश्चात मौके पर पहुंची राहत दल के द्वारा अन्य बोगियों को काटकर अलग कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आगलगी के दौरान ट्रेन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, हालांकि यह एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि अभी तक आगलगी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है एवं किसी भी व्यक्ति के घायल होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे की टीम के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
#ekraftarsamaysanchar #jaihind
website:- www. ekraftarsamaysanchar.com
website:- www. ekraftarsamaysanchar.com
0 टिप्पणियाँ