आज दिनांक 02/01/2022 को अपराहन 2.02 मिनट पर गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक अजय प्रकाश उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के साथ उपस्थित स्टाफ संग मानपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर खड़ी गाड़ी संख्या 03553 अप आसनसोल वाराणसी पैसेंजर को जाँच करने के लिए चढ़ें। इसी दौरान उक्त गाड़ी 2.10 मिनट पर खुल गई। उक्त गाड़ी को आरक्षी सोनू कुमार के साथ जाँच करते हुए गया स्टेशन आ गए। जाँच के दौरान प्लास्टिक की छ: बोरियों से 190 लीटर देशी शराब को जब्त किया गया। इस सम्बन्ध में आर० पि० एफ० के द्वारा लिखित शिकायत पत्र के साथ जी० आर० पि०, गया को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
इस सन्दर्भ में रेल थाना गया कांड संख्या 03/22 दिनांक 02/01/2022 को धारा 30(अ), बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
0 टिप्पणियाँ