आज दिनांक 4 जनवरी 2022 को रेलवे स्टेशन गया के प्लेटफार्म संख्या छह (6) पर खड़ी गाड़ी संख्या 18624 हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस से लगभग 3:00 बजे एक यात्री को 14 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि उपनिरीक्षक विक्रम देव सिंह अपनी टास्क टीम के साथ गश्ती पर थे। गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बड़े एवं भारी बैग के साथ सामान्य कोच से उतरकर जल्दबाजी में स्टेशन परिसर से बाहर निकल रहा है। रोककर पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर सात प्लास्टिक के पैकेट से 14 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। गांजे को बरामद कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गोविंद कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता श्री लल्लन पांडे, मल्हार निवासी, थाना कुदरा, जिला कैमूर का रहने वाला है। मादक पदार्थ गांजे को बरामद कर एन० डी० पी० एस० एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रेल थाना गया कांड संख्या 5/22 दिनांक 4 जनवरी 2022 के तहत धारा 8, 20(B), 2(C) एन० डी० पी० एस० एक्ट कायम किया गया।
0 टिप्पणियाँ