जिला प्रशासन गया के द्वारा अपराध पर रोकथाम तथा अपराधियों के धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिस क्रम में दिनांक 1 फरवरी 2023 को तीन अभियुक्त जिनका नाम अशोक यादव पिता रामध्यान यादव, थाना कोंच, जिला गया जिसके विरुद्ध कोंच थाना अंतर्गत कांड संख्या 5/23 के विरुद्ध मामला पंजीकृत है, के अलावा लक्ष्मण यादव पिता नारायण यादव थाना बाराचट्टी जिला गया जो बाराचट्टी थाना अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 376/22 में फरार था और पिंटू चौधरी, पिता मनोज चौधरी, थाना चंदौती, जिला गया जो कि चंदौती थाना अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 492/22 में फरार था, को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।
0 टिप्पणियाँ