Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

कानपुर, उ.प्र.। लावारिस गायों को पकड़ने गई नगरनिगम की टीम को महिलाओं ने रोका तो पुलिस ने महिलाओं पर किया लाठी चार्ज।

लावारिस गायों को पकड़ने गई नगर निगम की टीम को रोका तो पुलिस ने किया लाठी चार्ज। मामला बादशाही नाका सब्जी मंडी का। 



कानपुर नगर निगम अधिकारी एके निरंजन के द्वारा लावारिस गायों को पकड़ने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 1 फरवरी 2023 को पुलिस व स्थानीय जनता के बीच झड़प हो गई, जिसमे पुलिस द्वारा स्थानीय जनता जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं के ऊपर लाठी चार्ज कर दिया गया। यह पूरा मामला प्रिया नाम की एक युवती से शुरू हुई , जिसके द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को गायों को पकड़ने से रोका जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस के द्वारा युवती पर लाठीचार्ज कर दिया गया तथा उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने नगरनिगम अधिकारियो के ऊपर नाजायज पैसा वसूली करने का आरोप लगते हुए बताया की गायों को पकड़कर ले जाते हैं एवं छोड़ने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये तक की वसूली करते हैं । युवती को पुलिस की लाठी से बचाने हेतु आगे आई रिचा सक्सेना जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी, कुशाग्र गुप्ता आदि लोगों से भी पुलिस ने अभद्रता करते हुए लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद पुलिस की इस प्रकार की कारवाई से आक्रोशित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने रोड जाम कर नारेबाजी शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पांच थानों की पुलिस बल मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ