गया, बिहार। जिलाधिकारी के आदेशों का पालन केवल कागजों पर। प्रखंड परिसर में शौचालय एवं पेयजल की समस्या से जनता परेशान। गया जिलाधिकारी डॉक्टर त्याग्रजन एसएम के द्वारा भीषण गर्मी पड़ने से पहले सभी प्रखंडों में पीएचडी एवं जल आपूर्ति का कड़ा निर्देश दिया गया था, किंतु इससे संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता भरे रवैए के कारण जिलाधिकारी के आदेशों का पालन केवल कागजों पर देखने को मिले। यह दृश्य गया जिले के मोहनपुर प्रखंड का है जहां चार चार चापाकाल होने के बाद भी वहां उपस्थित जनता को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। मीडिया से मुखबिर होकर स्थानीय लोगों ने यह बताया कि ब्लॉक परिसर में चार चार चापाकाल होने के पश्चात भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती है। शौचालय की स्थिति देख कर तो यही पता चलता है कि पेयजल एवं शौचालय के नाम पर अधिकारियों द्वारा केवल खानापूर्ति की गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने यह आरोप लगाते हुए यह बताया कि बीते गत वर्षो से लगातार उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो जहां सरकार के द्वारा स्वच्छता के मद्दे नजर विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं वहां सरकारी दफ्तरों में ही उन योजनाओं का मजाक बनते नजर आता है।
0 टिप्पणियाँ