गया, बिहार। पेट में छुरा मारने का आरोपी हुआ गिरफ्तार। मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र का। जान मारने की नियत से पेट में छुरा मारने के आरोप में शेरघाटी थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी हो कि दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को शेरघाटी थाना क्षेत्र निवासी पुरुषोत्तम कुमार के द्वारा अपने पिता अशोक पासवान के ऊपर जान मारने की नियत से मारपीट के दौरान पेट में थोड़ा मार देने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी। जानकारी हो छापेमारी के क्रम में एक नामजद अभियुक्त को पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है तथा अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी जिस क्रम में दिनांक 4 अप्रैल 2023 को कांड का मुख्य आरोपी सुदामा पासवान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
0 टिप्पणियाँ