गया, बिहार। गया के गांधी मैदान से, नीतीश के खिलाफ जमकर गरजे चिराग। कहा बिहार सरकार की उल्टी गिनती शुरू ।दिनांक 26 अप्रैल 2023 को गया शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने नीतीश के खिलाफ जमकर निशाना साधा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सड़क आदि जैसे मुद्दों पर आड़े हाथ लेते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अब नीतीश कुमार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, बिहार जाग गया है, बिहार की जनता जाग चुकी है। बिहार को विकसित बनाना है तो बिहार से चाचा भतीजे की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। नीतीश कुमार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार इतना विकसित हो चुका है कि बिहार के बाहर बिहारी शब्द एक गाली बनकर रह गया है। वहां हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अब बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को आगे बढ़ाना है तभी जाकर बिहार आगे बढ़ेगा। जानकारी हो कि इस दौरान गया के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में आम जनता मौजूद रही जिसमें युवा, बच्चे, बूढ़े सभी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर चिराग पासवान के साथ साथ अरविंद कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, चिंटू सिंह, मुकेश कुमार शर्मा आदि लोगो ने वहां उपस्थित जनता को संबोधित किया।
0 टिप्पणियाँ