Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

कानपुर पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान। छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक।



कानपुर, उ.प्र.।कानपुर पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान। छात्राओं एवं महिलाओं को दिए सुरक्षा हेतु निर्देश। एंटी रोमियो ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2023 को एंटी रोमियो अभियान चलाया गया जिसमें थाना कलेक्टरगंज एवं फीलखाना के कर्मचारियों द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त कुछ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क, कल्पना प्लाजा कोचिंग सेंटर एवं ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज में जाकर वहां पढ़ने वाली सभी छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा वूमन पावर हेल्प लाइन 1090, UP 112, 1076 तथा 1098 के बारे मे अवगत कराया गया। सभी छात्राओं एवं आस पास के मौजूद लोगों को वुमन हेल्पलाइन से अवगत कराते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने बीते दिनों भारतीय दण्ड विधि के धारा 294 के तहत हुई घटनाओं से रूबरू कराते हुए यह बताया कि अगर कहीं रास्ते में या गली मोहल्ले में कोई व्यक्ति आपके साथ या किसी अन्य महिला या लड़की के साथ अभद्रता करता है या उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी करता है तो वो इस बात की सूचना तुरंत महिला हेल्पलाइन या स्थानीय थाने में दे सकते हैं। बता दें कि पुलिसकर्मियों के द्वारा चलाए गए इस जागरूकता तथा चेकिंग अभियान से प्रत्येक लड़की एवं महिला के बीच जागरूकता की भावना उत्पन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ