Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

जनता के घर जा जाकर प्रत्याशी कर रहे प्रचार। किसकी होगी जीत अबकी बार?



शुक्लागंज(कानपुर) उ.प्र.।जनता के घर जा जाकर प्रत्याशी कर रहे प्रचार। किसकी होगी जीत यूपी में अबकी बार ? उत्तर प्रदेश में चारो ओर नगर निकाय चुनाव की धूम देखने को मिल रही है, सभी प्रत्याशी जनता के घर जा जाकर खुद के समर्थन हेतु प्रचार प्रसार कर रहे हैं। गंगा घाट शुक्लागंज के वार्ड संख्या 2 से बहुजन समाज पार्टी की महिला प्रत्याशी उर्मिला देवी भी घर घर जाकर कर रही हैं प्रचार प्रसार। बता दें कि उनके द्वारा जनता को जीतने पर सारे रुके हुए कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड को गंदगी, जल जमाव आदि समस्याओं से छुटकारा दिलवा कर पूरे वार्ड में पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। हर जगह इंटरलॉकिंग स्ट्रीट लाइट एवं नालियों पर पत्थर लगवाए जाएंगे तथा अन्य सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ