Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

श्री गणेश नवयुवक सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने ली मां गंगा की शपथ।



कानपुर, उ.प्र.। श्री गणेश नवयुवक सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने गंगा किनारे ली मां गंगा के नाम की शपथ। समिति के पुनर्गठन कार्यक्रम में गंगा किनारे समिति के स्थापित अध्यक्ष दिलीप शुक्ला समेत समिति के अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा 27वे श्री गणेश महोत्सव को सफल बनाने हेतु एवं भोला भैया के सानिध्य में तन मन धन से सहयोग कर समिति के कार्य को आगे बढ़ाने हेतु शपथ ग्रहण किया गया। जानकारी हो कि श्री गणेश उत्सव दिनांक 18 सितंबर 2023 से शुरू होकर 28 सितंबर 2023 को समाप्त होगा जिसके पश्चात गजानन महाराज विसर्जित हो जाएंगे। यह उत्सव प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है एवं इस दौरान दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ