Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

लूटकांड के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार। मामला मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का।

गया, बिहार। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की दिनांक 20 जुलाई 2023 को मगध विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमे शिकायतकर्ता के द्वारा यह बताया गया था कि बैरिया बस स्टैंड पर ऑटो चलाने के क्रम में कुछ सवारी के द्वारा गया जाने की बात कही गई, जिसके पश्चात ऑटो में बैठने पर दो बाइक सवार युवक पीछे से आए जिनका पीछा करने को ऑटो में बैठे सवारी द्वारा कहा गया। कुछ दूरी जाने के पश्चात उनके द्वारा ऑटो रुकवाया गया एवं उसका मोबाइल, नगद पैसा एवं ऑटो छीन लिया गया था। उन्होंने बताया की मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय एक विशेष टीम का गठन कर इस मामले की जांच की जा रही थी। जिसमे तकनीकी अनुसंधान एवं छापेमारी के दौरान एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर एक अभियुक्त भोला पंडित, पिता दिनेश पंडित संग एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया की पकड़ाए अभियुक्तों की तलाशी लिए जाने पर लूटे गए 11 हजार रुपए नगद, एवं उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल एवं ऑटो बेचकर मिले 3300 रुपए नगद को बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में पकड़ाए दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर इस कांड के साजिशकर्ता सनोज कुमार, पिता कृष्णा यादव, एवं कांड में संलिप्त अन्य अपराधी विकाश चौधरी पिता किशोर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले में प्रयुक्त की गई बाइक को भी जप्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार सभी अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ