Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

पंचायत स्तर पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गया, बिहार। पंचायत स्तर पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बहोरा बिगहा केंद्र संख्या 243 पर जिला प्रोग्राम कार्यालय ICDS, जिला प्रशासन गया एवं महिला सशक्तिकरण हब गया के तत्वाधान में आयोजित की गई। यह कार्यक्रम महिला बाल विकास निगम और बिहार समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर आयोजित की गई थी । इस कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद गौस अली खान के द्वारा दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद गौस अली खान महिला विकास निगम ने 181, 1998, 112, वन स्टोप सेंटर, सामाजिक पुनवार्षकोश, UPSC एवं BPSC के प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण महिला विद्यार्थी को प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
                                                                           इस कार्यक्रम में केंद्र प्रशासक वन स्टोप सेंटर में होने वाली परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहायता एवं महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। जिला महिला सशक्तिकरण हब के जिला मिशन समन्यवक ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी वही जेंडर स्पेशलिस्ट के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया, साथ ही साथ इस अवसर पर पोषण माह के तहत शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ