गया, 14 दिसंबर: गया पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपियों के घर कुर्की की। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। मामला 24 नवंबर का है, जब मानपुर स्थित पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि दो अन्य ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। शेष फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। आज की कुर्की कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने बताया कि कुर्की की गई संपत्ति अपराधी पलटन सिंह और कौशल सिंह की है। दोनों पर हत्या, अपहरण और जानलेवा हमले सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पलटन सिंह पूर्व में हत्या और अन्य अपराधों में नामजद रह चुका है, जबकि कौशल सिंह पर रंगदारी और हिंसक झड़प जैसे मामले दर्ज हैं।
गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ