Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

पॉक्सो एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

गया पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 5 जनवरी 2024 का है, जब कोचिंग से लौट रही एक लड़की के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ और गाली-गलौज की थी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू किया और आरोपी की तलाश में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2024 को थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना ने आरोपी राजकुमार उर्फ रोहित कुमार, निवासी देवी स्थान भुसुण्डा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दोषी को सख्त सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और त्वरित विचारण कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ